सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, अगले साल रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के अंतर्गत कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ और अवलोकन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार राखियों और विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी किया।

सीएम धामी का ऐलान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगले साल से रक्षाबंधन के 15 दिन पहले ही ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ शुरू किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि इसे पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए ज्यादा समय और बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी को भी मदद मिलेगी।

महिलाओं ने जताया आभार
इसके साथ ही विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के लिए मुख्यमंत्री पुष्करे सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभ मिल रहा है। उन्हे आजीविका के नए अवसर मिल रहे हैं जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को भी व्यापक बाजार और नई पहचान मिल रही है।

सीएम धामी का अधिकारियों से आह्वान
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम धामी ने सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से इन स्टॉलों से खरीदारी कर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही ‘वोकल फॉर लोकल’ की वास्तविक भावना है। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम अपनी मातृशक्ति के परिश्रम और हुनर को सम्मान देने का काम करेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़