उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जनसमस्याएं सुनी। सीएम धामी के जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सीएम धामी ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी। सीएम ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष विभिन्न जनसमस्याओं के साथ ही क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय और सुझाव भी रखे।
अधिकारियों को सीएम के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। सीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। सीएम धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समय पर समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सीएम ने अधिकारियों को निदेश दिए कि सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
दिव्यांग कुलदीप की सुनी समस्या
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांग कुलदीप की समस्या को सुना। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता एवं ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीएम ने जरूरतमंद लोगों को समय पर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएम धामी का संदेश
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार का प्रयास है कि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।












