उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को रक्षा बन्धन पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जनता मिलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दी।
परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “रक्षा बन्धन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए दो दिन परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। 28 और 29 अगस्त, 2026 को दो दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकती है”।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं को सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त किया जा रहा है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।












