मुख्यमंत्री धामी की विकास कार्यों को रफ्तार, विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी दिशा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

चंपावत के लिए धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र के लिए चम्पावत के अन्तर्गत आन्तरिक मार्गों में इंटरलॉकिंग टाईल्स निर्माण के लिए 4.38 करोड की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत सीएम धामी ने प्रथम किश्त में 2.63 करोड़ रुपए जारी किए है। इसके साथ ही जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अन्तर्गत नगर पंचायत, नानकमत्ता में पानी निकासी और सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिये 95.71 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत सीएम धामी ने प्रथम किश्त में 57.42 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

पिथौरागढ़ के लिए धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम कुशैल, रसेपाटा स्थित प्राचीन सैम मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 59.80 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत सीएम धामी ने प्रथम किश्त में 35.88 लाख रुपए जारी किए हैं। इसके साथ ही जिला न्यायालय, परिसर उधमसिंहनगर और उधमसिंह नगर के बाह्य न्यायालयों-काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, किच्छा और सितारगंज में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के लिए 2.77 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़