SIR पर देहरादून में बड़ी समीक्षा बैठक, CEO ने कहा-“लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी”

उत्तराखंड सरकार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है।

उत्तराखंड सरकार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है। इसी दिशा में देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। बैठक के दौरान तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों ने दावे और आपत्तियों के निस्तारण के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान अधिकारियों ने अब तक की कार्रवाई के साथ ही आगे की रणनीति बताई।

सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश
बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दावे और आपत्तियों की नियमानुसार सुनवाई की जाए। किसी भी स्तर पर लापवाही सामने आने पर सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर राजनैतिक दलों और मीडिया के साथ नियमित संवाद करते रहें।

फील्ड विजिट करते रहने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत और आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को लगातार फील्ड विजिट करते रहने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़