त्यौहारी सीजन में मिलवाटखोरों-जमाखोरी पर गंभीर धामी सरकार, कई जिलों में जांच अभियान के दौरान लिए सख्त एक्शन

त्योहार के सीजन में मिलवाटखोरों और जमाखोरी के खिलाफ उत्तराखंड की धामी सरकार सख्त है।

त्यौहारी सीजन में मिलवाटखोरों और जमाखोरी के खिलाफ उत्तराखंड की धामी सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हर जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। सीएम धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारियों से एक सप्ताह तक अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसके लिए मॉनिटरिंग का जिम्मा मंडलायुक्तों को दिया गया है।

सोमवार को हर जिले में जांच अभियान
धामी सरकार के निर्देश पर सोमवार को हर जिले में जांच अभियान चलाया गया है। जिला प्रशासन ने खाद्य संरक्षा एवं औैषधि प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिए गए। जांच अभियान के दौरान कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। वहीं एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

टीम ने 11 खाद्य सैम्पल लिए
देहरादून में भी सोमवार को जिला प्रशासन ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 11 खाद्य सैम्पल लिए। तीन प्रतिष्ठानों को व्यवस्था में सुधार के लिए चेतावनी दी गई। जनपद में एक अगस्त से अभी तक 70 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 48 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। सर्वे के लिए 20 सैंपल अलग से लिए गए हैं। इस जांच अभियान के दौरान 11 दुकानदारों को सुधार के लिए नोटिस दिया गया है।

एक्शन में प्रशासन की टीम
अन्य जिलों में भी जांच अभियान तेज कर दिया गया है। हरिद्वार में 47 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण का 27 सैंपल भरे गए हैं। 10 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं पौड़ी जनपद में सोमवार को 10 सैंपल लिए गए। नैनीताल जनपद में 10 दुकानों का निरीक्षण कर 6 सैंपल लिए गए।

बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बिक्री पर एक्शन
टिहरी जनपद में भी प्रशासन कि टीम ने जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सात व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 सैंपल एकत्रित किए गए। उत्तरकाशी जिले में सोमवार को कुल 15 स्थानों पर निरीक्षण किया गया और चार सैंपल लिए गए। बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बिक्री के एक मामले में नोटिस भी जारी किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़