लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना के उद्घाटन और विशेष बसों को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर्व से पहले उत्तर प्रदेश में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर संचालित होने वाली बस सेवा की सुविधा शुरू की है।
हर महिला को फ्री बस सेवा की सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा में 27, 28 और 29 अगस्त को हर महिला को फ्री बस सेवा की सुविधा प्राप्त होगी। सीएम ने कहा कि, रक्षाबंधन के मौके पर माताओं, बहनों और बेटियों को मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिसमें उनके साथ एक यात्री भी मुफ़्त यात्रा कर सकेगा। इसके अलावा 60 वर्ष के ऊपर की महिलाओं जो उत्तर प्रदेश की निवासी हो उसे 29 अगस्त के बाद भी अपना वोटर कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर इस यात्रा का लाभ मिलेगा। उनसे किराया नहीं लिया जाएगा।
‘डबल-इंजन’ सरकार में संकल्प पूरा
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “मातृशक्ति ने जीवन भर परिवार और समाज का रास्ता आसान बनाया है, उनके सफ़र को भी सुगम और सम्मानजनक बनाने का हमारा संकल्प ‘डबल-इंजन’ सरकार में पूरा हो रहा है। आज ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ की शुरु हो गई है, जिसके तहत राज्य की 60 साल और उससे ज़्यादा उम्र की माताओं और बहनों को मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।











