हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि इस भर्ती के तहत तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे HPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। वहीं भर्ती के तहत उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी एवं एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पात्रता और आवेदन शुल्क
बता दें कि विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो। वहीं आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है।











