मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय के विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई। इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता के काम हेल्पलाइन तक पहुँचने से पहले ही पूरे कर लिए जाएँ।
अधिकारियों को जरूरी निर्देश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, मंत्रालय के साथ-साथ विंध्याचल और सतपुड़ा भवनों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम शुरू किया जा रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों को इसके लागू होने को सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाली ज़मीन को घोषित करने और भूमिहीनों को आवास पट्टे देने के भी सीएम ने निर्देश दिए, साथ ही अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि ग्रामीणों को मुफ़्त पंजीकरण का लाभ मिले।
विभिन्न कामों में तेज़ी लाने के निर्देश
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, नर्मदा समग्र मिशन से जुड़े कामों को तेज़ी से पूरा करें और शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी और सीवरेज प्रबंधन के काम तय समय-सीमा के अंदर पूरे करें। सिहस्थ-2028 के लिए विभिन्न कामों में तेज़ी लाने के साथ-साथ ऐसे उपाय लागू करें जिनसे भीड़ को संभालने में आसानी हो। राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करें।












