आंध्र प्रदेश में AIIMS यानि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मंगलागिरी में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। संस्थान ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंटसीनियर डेमोंस्ट्रेटर के कुल 36 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह नियुक्ति अधिकतम 3 वर्ष की अवधि के लिए होगी।
5 अगस्त को आवेदन का अंतिम दिन
बता दें कि 22 जुलाई से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती आवेदन के लिए ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। इसके लिए आवेदन का अंतिम दिन और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त तय की गई है।
आवेदकों के लिए जरूरी जानकारी
इसके लिए आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स-मंगलागिरी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsmangalagiri.edu.in/ पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।












