UPSC में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती, आवेदन करने का आज अंतिम मौका

संघ लोक सेवा आयोग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त होने वाले है।

UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त होने वाले है। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आज ही जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म भर दें। UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
बता दें की आयोग में प्रिंसिपल के कुल 124 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 72 पद आरक्षित किए गए हैं वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 52 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, वाइस प्रिंसिपल के कुल 704 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 364 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 340 पद आरक्षित किए गए हैं।

कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद UPSC Principal Vice Principal Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसमें मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें। अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़