उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती का अवसर सामने आया है। इस भर्ती के तहत कई जिलों में पहले से ही आवेदन प्रक्रिया जारी थी। वहीं अब कई नए जिलों में भी इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यहाँ करें आवेदन
बता दें कि इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी खुद ही ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे मोबाइल से आवेदन कर सकती हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर पर अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता और उम्र
इस भर्ती के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। भर्ती के तहत अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। वहीं इसके लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से निर्धारित की गई है वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।












