‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर सीएम योगी का संदेश, इतिहास से सीख लेने पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया और लोगों से इतिहास से सीख लेने पर जोर दिया। सीएम योगी ने कहा कि भारत में बल, बुद्धि और वैभव की कभी कोई कमी नहीं थी, फिर भी देश को सदियों की गुलामी का दंश झेलना पड़ा।

“आखिर यह देश गुलाम क्यों हुआ?”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “हमें अक्सर यह सोचकर आश्चर्य होता है कि आखिर यह देश गुलाम क्यों हुआ? गुलामी के पीछे का मुख्य कारण क्या था? ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हमारे पास शक्ति, बुद्धि या धन-धान्य की कोई कमी रही हो। दुनिया में हमसे ज्यादा बलशाली, वैभवशाली और बुद्धिमान कोई नहीं था।”

“दो कारणों से देश हुआ था गुलाम”
सीएम योगी ने कहा कि “भारत जैसी बुद्धि भी किसी के पास नहीं थी, फिर कमी क्या थी? दो कारणों से ये देश गुलाम हुआ था, पहला आपसी अंतर विरोधों के कारण। दूसरा जाति, क्षेत्र, भाषा में विभाजन। अंतर विरोध जब है तो उसके साथ दूसरी चीज सरलता से समाहित हो जाती है जो है, षड्यंत्र। षड्यंत्रकारी भारत के अंदर षड्यंत्र करने में सफल हुए, जिसका परिणाम गुलामी था।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़