छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, वनांचल की गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क सोनोग्राफी शिविर आयोजित

छत्तीसगढ़ सरकार ने वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा की नई पहल की है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा की नई पहल की है। इस क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने और उनके ही निवास क्षेत्र के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर निशुल्क सोनोग्राफी जांच और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विश्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरेगांव में यह शिविर आयोजित किया गया।

निशुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा
इस स्वास्थ्य शिविर में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी महिलाओं को उपलब्ध कराई गईं। बता दें कि इस शिविर में कुल 97 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी जांच की गई। शिविर के माध्यम से हाई-रिस्क गर्भावस्था की समय रहते पहचान कर सुरक्षित प्रसव की दिशा में जरूरी कदम सुनिश्चित किए गए।

उप मुख्यमंत्री के अधिकारियों को निर्देश
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती माताओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना जरूरी है। उप मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का निरंतर आयोजन किया जाए, ताकि दूरस्थ गांवों की गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर आवश्यक जांच हो सके।

नागरिकों को दी गई निशुल्क दवा
वहीं इस शिविर में सामान्य नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 106 लोगों की ओपीडी जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवा और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़