दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की ‘विद्या वाहिनी योजना’, 9वीं क्लास की छात्राओं को 200 साइकिलें बांटीं

सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा परिसर में 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत सरकारी स्कूलों की 9वीं क्लास की छात्राओं को 200 साइकिलें बांटीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ‘विद्या वाहिनी योजना’ का शुभारंभ हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा परिसर में ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत सरकारी स्कूलों की 9वीं क्लास की छात्राओं को 200 साइकिलें बांटीं। दिल्ली सरकार की इस पहल का मकसद छात्राओं को सुविधा मिल सके। स्कूली छात्राओं के लिए स्कूल आना-जाना आसान हो जाएगा। इससे स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।

लाखों छात्राओं को दी जा रही साइकिलें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्राओं से बातचीत की। जिसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि साइकिलें सिर्फ स्कूल आने-जाने का साधन नहीं हैं, बल्कि छात्राओं की शिक्षा में मदद करने और उनके सपनों को पूरा करने का एक जरिया भी हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत इस साल योजना के तहत 9वीं क्लास की लगभग 1.40 लाख छात्राओं को साइकिलें दी जा रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “छात्राओं की शिक्षा में निवेश करना समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करना है”।  

ज्यादा से ज्यादा बेटियों को मिले लाभ
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘एक अभिभावक के तौर पर बेटी को आत्मविश्वास के साथ साइकिल चलाते और अपने सपनों के करीब बढ़ते देखना एक खास खुशी देता है। आज ‘विद्या वाहिनी’ परिवार में 3,200 से ज्यादा बेटियां शामिल हैं और हमारा सपना है कि ये संख्या बढ़कर पूरी दिल्ली में 1.40 लाख बेटियों तक पहुंचे। हर बेटी और आगे बढ़े, बड़े सपने देखे और और ज्यादा चमके। उनके सपने ही दिल्ली के सपने हैं।’

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़