दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में खुद सीएम रेखा गुप्ता हाथों में तिरंगा लेकर चलीं। इस यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष, सभी मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। सीएम रेखा गुप्ता ने हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट की शेयर
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि “केसरिया हमारे शौर्य और त्याग का तेज है। श्वेत सत्य और शांति का संस्कार है। हरा समृद्धि और जीवंतता का प्रतीक है और अशोक चक्र राष्ट्र की अनवरत गति और कर्तव्य का संकल्प है। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज थामा तो हृदय भारत माता के गौरव और स्वाभिमान से भर उठा। यह तिरंगा हमारी सभ्यता का गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के तप और बलिदान की स्मृति और 140 करोड़ भारतीयों की एकात्मता का प्रतीक है”।

सभी नागरिकों से सीएम की अपील
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील की है कि आप भी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।  स्वतंत्रता के इस महोत्सव को ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ जन-जन का उत्सव बनाएं। सीएम ने कहा कि तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर http://harghartiranga.com वेबसाइट पर भी अपलोड करें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़