छठ महापर्व से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार के 6 प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा होगी शुरू

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने छठ महापर्व से पहले बड़ा फैसला किया है। दिल्ली सरकार दिल्ली से बिहार के 6 प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने जा रही है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने छठ महापर्व से पहले बड़ा फैसला किया है। दिल्ली सरकार दिल्ली से बिहार के 6 प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने जा रही है। दिल्ली सरकार का यह फैसला दिल्ली और बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर सामने आया है। इसे लेकर दोनों राज्यों के बीच सितंबर में MoU होने की संभावना है। जिसके बाद यह सेवा विधिवत रूप से शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले से लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों का सफर भी बेहद आसान होगा। दिल्ली से बिहार के जिन 6 प्रमुख शहरों के लिए यह बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है उनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल है।

पहले चरण में 70 नई बसें चलेंगी
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने इस संबंध में बताया कि इस योजना के पहले चरण में 70 नई बसें चलाने पर विचार किया गया है। साथ ही मंत्री ने यह भी साफ किया कि यह सेवा सिर्फ छठ महापर्व में ही नहीं सीमित रहेगी बल्कि पूरे साल यह बसें संचालित की जाएंगी। वहीं अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो इन बसों के बेड़े में इजाफा किया जाएगा।

यात्रियों की यात्रा बनेगी सुगम
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने योजना को लेकर यह भी जानकारी दी कि  इन रूटों पर सेमी-स्लीपर डीलक्स बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य दिल्ली और बिहार के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इससे यात्रियों की यात्रा सुगम बनेगी। यात्रियों को त्यौहारों के समय सुरक्षित यात्रा मिलेगी।    

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़