राजस्थान और तेलंगाना को केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान की सौगात, कृषि क्षेत्र की दो प्रमुख योजनाओं में करोड़ों की राशि जारी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना के तहत बड़ी वित्तीय मंजूरी दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषोन्नति योजना के तहत बड़ी वित्तीय मंजूरी दी है। केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान को 340.59 करोड़ रुपये जारी किए। वहीं  तेलंगाना को 265.12 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। इस वित्तीय मंजूरी का मकसद दोनों राज्यों की प्रगति, खर्च की स्थिति और किसान हित रहा।

तेलंगाना के नए मॉडल की सराहना
केन्द्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के फॉर्मर आईडी और उर्वरक वितरण के नए मॉडल की सराहना की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तेलंगाना में फॉर्मर आईडी और उर्वरक वितरण के नए मॉडल किसानों तक सेवाएं ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मदद करेगा। हालांकि तिलहन एवं दलहन मिशनों के अंतर्गत तेलंगाना का व्यय अपेक्षाकृत पीछे चल रहा है। राज्य को इसके व्यय एवं कार्यान्वयन की प्रगति की नियमित निगरानी किए जाने की आवश्यकता है।

राजस्थान सरकार को दी शुभकामनाएं
साथ ही कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने राजस्थान में कृषि के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार को शुभकामनाएं दी। राजस्थान को KCC की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। किसानों को समय पर और सुगमता से ऋण सहायता उपलब्ध हो सके।

महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां जारी
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और तेलंगाना के कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव के साथ भोपाल से वर्चुअल बैठक की। इस दौरान राजस्थान और तेलंगाना के लिए कृषि क्षेत्र की दो प्रमुख योजनाओं- PM RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। इस बैठक में राज्यों के वरिष्ठ कृषि अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़