अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के ऐतिहासिक सात साल, पीएम ने कहा-निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाए जाने के ऐतिहासिक सात साल भारत के समावेशी विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

अनुच्छेद 370 और 35(ए) के हटाए जाने के ऐतिहासिक सात साल पूरे हो गए है। 5 अगस्त 2019 को इसे हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाए जाने के ऐतिहासिक सात साल भारत के समावेशी विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पीएम ने पोस्ट किया शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले सात सालों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल के क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हुए हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा, “महिलाएं और हाशिए वाले समुदायों के सदस्य, अब भारत के संविधान के भरपूर कार्यान्वयन के माध्यम से सशक्त हुए हैं, जो दशकों से अनेक संवैधानिक अधिकारों से वंचित थे।”

विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
केंद्र सरकार की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। इसी की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने और एक विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का अवसर मिलना चाहिए।

निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सात साल पहले, इसी दिन, अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गया, जिसने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत की। तब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़