भारतीय रेलवे में युवाओं को मिली बंपर नौकरियां, 2014 के बाद 5.56 लाख लोगों को मिला रोजगार

रेल मंत्री ने आँकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया की साल 2014 से 30 जून 2026 तक भारतीय रेलवे में 5.56 लाख लोगों को नौकरी मिली है।

भारतीय रेलवे ने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। रेलवे ने मिशन मोड में भर्ती अभियान चलाकर अपने लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं है। लोकसभा में इसकी जानकार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। रेल मंत्री ने आँकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया की साल 2014 से 30 जून 2026 तक भारतीय रेलवे में 5.56 लाख लोगों को नौकरी मिली है। जिनमें से दक्षिण रेलवे में 50 हजार 485 नियुक्तियां शामिल हैं।

समय-समय पर निकलती हैं भर्तियाँ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में समय-समय पर भर्तियाँ निकली जाती है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। रेलवे के विशाल नेटवर्क, बदलती तकनीक को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नई भर्तियां की जाती हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाती है।

बड़े स्तर पर परीक्षाएं आयोजित
वहीं केन्द्रीय मंत्री ने बताया रेलवे भर्ती की परीक्षाएं बड़े स्तर पर आयोजित की जाती हैं। रेलवे ने सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक की हैं। रेल मंत्रालय ने साल 2024 से ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न पदों के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू किया है। इससे  अभ्यर्थियों को हर साल नियमित भर्ती का अवसर मिल रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़