भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर, सरकार ने इंडिगो के साथ किया MoU साइन

भारत को वैश्विक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।

भारत को वैश्विक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत पर्यटन मंत्रालय ने देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के साथ एक MoU साइन किया है। ताकि देश को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा मिल सके।

पर्यटन प्रचार को मजबूती
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में यह समझौता किया गया है। वहीं इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी औरइंडिगो के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह साझेदारी पर्यटन मंत्रालय के प्रमुख ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड और इंडिगो के व्यापक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को एक साथ लाकर भारत के पर्यटन प्रचार को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की साझेदारियां भारत के पर्यटन संदेश को दुनिया के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेंगी। देश को दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में और मजबूत पहचान दिलाएंगी।

वैश्विक संचार अभियान
इस MoU के तहत पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो मिलकर “इन्क्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो” नाम से वैश्विक संचार अभियान चलाया जाएगा। जिसके माध्यम से विशेष पर्यटन अनुभवों को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इस अभियान का प्रचार डिजिटल और प्रिंट मीडिया, एयरपोर्ट ब्रांडिंग, इन-फ्लाइट प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल प्रदर्शनी और अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए किया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़