केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की पीठ को लद्दाख में भी कार्यरत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इस फैसले का केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने स्वागत किया है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की पीठ को लद्दाख में भी कार्यरत करने के सैद्धांतिक निर्णय का स्वागत है। गृह मंत्री ने बताया कि इससे दूरदराज के इलाकों में न्याय तक पहुंच बेहतर होगी।
अमित शाह ने पोस्ट किया शेयर
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की पीठ को लद्दाख में भी कार्यरत करने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इससे लद्दाख के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके अधिकार के तहत उपलब्ध कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने में लगने वाला समय कम होगा और न्याय तक उनकी पहुंच सुगम होगी। सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”












