पटना में कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए शिवराज चौहान, किसानों की सुनी समस्याएं और जाने सुझाव

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में कृषि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान देश की आधारशिला हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।

आईसीएआर के प्रदर्शन मॉडल का उदाहरण
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने आईसीएआर के प्रदर्शन मॉडल और बिहार के सफल किसानों का उदाहरण भी दिया। जो छोटे-खेतों में आय बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों को अपना रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान और ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।

किसानों की सुनी समस्याएं
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में आयोजित “कृषि जन कल्याण संवाद” में किसानों की समस्याएँ सुनी। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों से उनके सुझाव जानें। केंद्र की नीतियों और सफल कृषि मॉडलों का परिचय भी दिया। शिवराज चौहान ने खास तौर पर छोटे-किसानों की बेहतरी के लिए बताया कि कम जमीन पर भी इंटीग्रेटेड फार्मिंग से स्थिर आय संभव है।

प्राकृतिक खेती के बताए फायदे
इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती के फायदे भी बताए। वहीं शिवराज चौहान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बड़े खेतों पर पूरी तरह लागू करने से पहले अपने एक हिस्से पर प्राकृतिक व उन्नत खेती आजमाकर देखें। शिवराज चौहान ने केमिकल-खादों का अधिक प्रयोग ना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “जमीन की सेहत खराब हो रही है, इसलिए जैविक और संतुलित खेती पर जोर देना जरूरी है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़