प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लोगों को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के हमें सामूहिक संकल्प को दोहराना चाहिए। इसी के साथ पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस साल के प्रयास वंदे मातरम को समर्पित हैं।
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ
पीएम ने एक्स पोस्ट में कहा, “हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और राष्ट्र के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा का निरंतर स्रोत है।” हम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसलिए लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति अपनी भावना को जागृत करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की दिशा में योगदान दें।
संस्कृति मंत्रालय की अपील की शेयर
वही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने संस्कृति मंत्रालय की अपील को साझा किया है। इसमें मंत्रालय ने अपील की है कि इस साल इतिहास को पहले तिरंगे उत्सव में ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के माध्यम से दुनिया भर के भारतीयों को एकजुट करते हुए देखें। इस अभियान का हिस्सा बनें। अपने घर पर तिरंगा फहराएं और तिरंगा फहराते हुए अपनी सेल्फी httpharghartiranga.com पर अपलोड करें।












