कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि विद्यार्थियों को सौगात, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से जारी की स्कॉलरशिप राशि

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से देशभर के कृषि विद्यार्थियों को सौगात दी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से देशभर के कृषि विद्यार्थियों को सौगात दी। मंत्री शिवराज चौहान ने ICAR-IARI, पूसा में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से कृषि विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप राशि जारी की। इस पहल के तहत 6,000 से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिला। जिन्हें कुल 21.35 करोड़ रुपए की राशि सीधे DBT के माध्यम से दी गई। कृषि विद्यार्थियों को अब हर महीने बिना किसी परेशानी के स्कॉलरशिप डीबीटी द्वारा मिल जाएगी।

DBT व्यवस्था से समय पर मिलेगी स्कॉलरशिप
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि स्कॉलरशिप सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कृषि शिक्षा को अधिक सशक्त और अवसरों से जुड़ा बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अब DBT व्यवस्था से विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप प्राप्त हो जाएगी।

कृषि शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी
उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बेहद जरूरी है, क्योंकि सिर्फ कक्षा-आधारित पढ़ाई से अच्छे किसान, वैज्ञानिक या कृषि उद्यमी नहीं बन सकते। उन्होंने छात्रों से सुझावों और सुधारात्मक विचारों को साझा करने की अपील भी की।

वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सरकार कृषि क्षेत्र में फूड सिक्योरिटी, न्यूट्रिशन और किसान आय सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने ICAR के वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके शोध और किसानों के परिश्रम से देश के अन्न भंडार मजबूत हुए हैं। उन्होंने युवाओं को करियर के साथ-साथ बड़े लक्ष्य तय करने और देश के लिए कुछ सार्थक करने की प्रेरणा दी।

कृषि विद्यार्थियों से पौधारोपण की अपील
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विद्यार्थी सिर्फ रोजगार तक सीमित न रहें, बल्कि नवाचार, स्टार्टअप और अनुसंधान में भी अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने हरियाली अमावस्या के अवसर पर देशभर के ICAR संस्थानों में कृषि विद्यार्थियों से पौधारोपण करने की अपील भी की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़