दूरदर्शन केंद्र देहरादून का 26वां स्थापना दिवस, ‘सांस्कृतिक संध्या’ का हुआ भव्य आयोजन

दूरदर्शन केंद्र देहरादून का 26वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर को संस्कृति विभाग सभागार, देहरादून में भव्य ‘सांस्कृतिक संध्या’ के रूप में मनाया गया।

दूरदर्शन केंद्र देहरादून का 26वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर को संस्कृति विभाग सभागार, देहरादून में भव्य ‘सांस्कृतिक संध्या’ के रूप में मनाया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं ब्यूरो प्रमुख हेमंत बी.आडे ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं इस समारोह में दूरदर्शन और प्रसार भारती परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इसके साथ ही पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्ट अतिथि, आमंत्रित कलाकार और दर्शक भी शामिल हुए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई
दूरदर्शन की गौरवशाली सार्वजनिक प्रसारण परंपरा के साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत, लोकसंगीत और लोकनृत्य की विविधता को मंच प्रदान करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिनमें विपुल रूहेला एवं वाद्य-वृंद की ग़ज़ल, डॉ रेशमा शाह एवं दल की जौनसारी गीत प्रस्तुति, सनव्वर अली खान एवं शाहरुख खान का लाइट म्यूजिक, सौरव मैठाणी एवं समूह के गढ़वाली गीत, भाव-राग नाट्य अकादमी, पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध हिल-जात्रा नृत्य प्रस्तुति तथा लता तिवारी पांडे   के कुमाऊँनी गीत प्रमुख आकर्षण रहे।

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
इस कार्यक्रम में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं अंत में दूरदर्शन केन्द्र के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़