असम सरकार का घुसपैठ के खिलाफ अभियान, 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका

असम सरकार का घुसपैठ के खिलाफ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया है।

असम सरकार का घुसपैठ के खिलाफ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत 18 विदेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोका गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस अभियान को लेकर जानकारी दी।

सीएम ने पोस्ट की शेयर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘असम की सुरक्षा और पहचान को कमजोर करने के लिए घुसपैठ की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमारी निरंतर कार्रवाई के तहत इन 18 घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।’

अभियान के तहत कड़ी निगरानी
हालांकि यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि इन लोगों को किस स्थान से पकड़ा गया और वे किस देश के नागरिक हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, ‘अभियान के तहत हमारी कड़ी निगरानी और कार्रवाई चौबीसों घंटे जारी है।’ गौरतलब है कि असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

बांग्लादेश में 2024 में बहुत राजनीतिक उथल-पुथल मची। जिसके बाद असम पुलिस ने कहा था कि राज्य पुलिस बल पड़ोसी देश से भारत में अवैध प्रवेश रोकने के लिए पूरी कार्रवाई करेगी। वहीं सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर कानून के तहत सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़