जनता के कष्ट दूर कर रही हरियाणा सरकार, नूंह में मंत्री विपुल गोयल ने सुनी जनसमस्याएं

हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने नूंह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

हरियाणा सरकार जनसमस्याओं को सुनने के लिए समय-समय पर बैठकों का आयोजन करती है। इन बैठकों में खुद मंत्री लोगों की समस्याओं को सुनते है और उसी समय संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के लिए सौंप देते है। इसी के तहत हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने नूंह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

11 शिकायतों का किया निपटारा
इस कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री ने 14 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें से 11 शिकायतों का मंत्री ने मौके पर ही समाधान कर दिया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का तुरंत, पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिक्रमण का मुद्दा उठाया
बता दें कि इस बैठक में जिले के सरकारी विद्यालयों में अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मंत्री ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए  जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरक्षण के दौरान मिलनए वाली समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट एक महीने के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा
इसके साथ ही मंत्री विपुल गोयल ने स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए स्वीकार किया कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामान्य अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने के सरकार प्रयासरत है। इस कमी को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़