मानव तस्करी के खिलाफ बिहार सरकार गंभीर, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही सरकार  

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चों का लापता होना और मानव तस्करी सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

बिहार सरकार मानव तस्करी के खिलाफ गंभीर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ज्ञान भवन में गृह विभाग की ओर से आयोजित ‘गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी’ विषयक पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चों का लापता होना और मानव तस्करी सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, “बिहार सरकार मानव तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार एक्शन लिए जा रहे है। इसके साथ पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान  
मुखमंत्री ने मानव तस्करी की रोकथाम के लिए रोजगार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि लोगों को रोजगार के सुरक्षित और वैध अवसर उपलब्ध कराने से मानव तस्करी के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही ‘नया सवेरा 3.0’ अभियान के माध्यम से मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता, रोकथाम, बचाव और पुनर्वास से जुड़ी गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि तस्करी से मुक्त कराए गए प्रत्येक व्यक्ति को कौशल, रोजगार और सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर मिले।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़