केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती पर हुई विस्तार से चर्चा

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नई दिल्ली में मुलाकात की।

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में चल रही विभिन्न पहलों के बारे में भी केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वही इस मुलाकात के बाद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। बैठक के दौरान रेफरल व्यवस्था को बेहतर बनाने, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों के विस्तार सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई”।

मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर समय पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर
मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि बिहारवासियों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी मरीज उचित इलाज से वंचित न रह जाए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के बारे जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ अस्पतालों के आधुनिकीकरण, चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार और आवश्यक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़