बिहार की सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- “पहले 100 दिन सेवा, संकल्प और समर्पण को समर्पित”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पटना स्थित बीआईटी मेसरा परिसर में कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की। सीएम ने इस अवसर पर 2,476 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन विकास योजनाओं की लागत 11 हजार 464 करोड़ रुपये हैं।

मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग में चयनित चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव,  मंत्री श्रवण कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 सीएम ने भरोसा जताया
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता की सरकार है और वो जनता के सेवक के रूप में काम कर रही है। सीएम ने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और विश्वास से समृद्ध बिहार का सपना साकार होगा।

100 दिन में किए विकास कार्य
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने पहले 100 दिन सेवा, संकल्प और समर्पण के भाव से काम किया है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि के क्षेत्र में विकास को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिए। कई योजनाएं राज्य में चलाई गई। इस योजनाओं के जरिए सड़क, पुल, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए फैसला
सीएम ने आगे कहा कि युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेज शुरू करने का फैसला लिया है। 551 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया गया है। साथ ही राज्य में 12 नई टाउनशिप विकसित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़