बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर संशय खत्म, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की चर्चाओं पर पूर्णविराम लग गया है।

बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की चर्चाओं पर पूर्णविराम लग गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी संशय की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिलने वाली 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा आगे भी पूर्ववत जारी रहेगी।

सीएम ने पोस्ट किया शेयर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि “स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध है और यह सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी। बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधनों को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा”।

छात्रों को 4 लाख रुपये तक का लोन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इससे साफ कर दिया है कि योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी। इसलिए योजना को लेकर छात्रों या अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़