दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के ‘दिल्ली को कचरे से मुक्ति’ अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान में दिल्ली के निवासियों की बढ़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं। जिसके बाद अब ‘दिल्ली को कचरे से मुक्ति’ अभियान एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले रहा है।
अभियान को मजबूत कर रहे लोग
इस अभियान के तहत दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों, गलियों और मोहल्लों को साफ़-सुथरा रखने की दिशा में काम कर रहे हैं। अभियान के तहत लोग कचरे को अलग-अलग करना, उसे तय जगहों पर देना और आस-पास सफ़ाई बनाए रखना जैसी छोटी-छोटी आदतें अपने दैनिक जीवन में शामिल कर रहे है। जो दिल्ली को साफ़ बनाने की दिशा में शुरू की गई इस पहल को मज़बूत कर रही हैं।
लोगों की भागीदारी से सफल बन रहा अभियान
सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि “सरकार इसके लिए सिस्टम बना रही है और दिल्ली के निवासी अपनी भागीदारी से इसे सफल बना रहे हैं। क्योंकि शहर भी एक घर की तरह होता है—जब यह साफ़-सुथरा होता है, तो अपनापन और भी गहरा महसूस होता है”।












