चमोली टनल हादसे के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, रेस्क्यू अभियान की स्थिति का लिया जायजा

चमोली टनल हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया।

चमोली टनल हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। घायलों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली। डॉक्टर से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने  कहा कि घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए और जरूरत के अनुसार उन्हें सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

प्रत्येक व्यक्ति की जान बहुत कीमती
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति की जान हमारे लिए बहुत कीमती है। इसके लिए हमारे पास जितने भी साधन उपलब्ध हैं, उन सभी का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़