मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए किया अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा। जिसमें सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए पत्र लिखा। भारत सरकार के स्तर से तत्काल जरूरी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण में नौटियाल को जरूरी न्यायिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध दिया है। सीएम धामी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से बंधक अवस्था से मुक्त कराकर सकुशल भारत वापस लाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

सड़क दुर्घटना में सुनाई थी सजा
बता दें कि इंद्रमणि नौटियाल के बेटे देवी राम नौटियाल, निवासी ग्राम गौरसाड़ा, ब्लॉक जौनपुर, जनपद टिहरी गढ़वाल, वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे पिकक रोड्स एंड कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी, रियाद में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। साल 2018 में कार्य अवधि के दौरान एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई थी। इसके बाद सऊदी अरब की न्यायिक प्रक्रिया के तहत नौटियाल को एक साल के कारावास की सजा सुनाई थी और ट्रक बीमा और पंजीकरण संबंधी कमी के दृष्टिगत कंपनी मालिक पर 9 लाख सऊदी रियाल का जुर्माना लगाए जाने का फैसला हुआ था। जुर्माने की भारतीय मुद्रा में अनुमानित राशि लगभग 2.29 करोड़ बताई गई है।

बंधक जैसी स्थिति में रखकर बनाया जा रहा दबाव
घटना के कई साल बीत जाने के बावजूद कंपनी मालिक की ओर से जुर्माने की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। नौटियाल को कथित रूप से बंधक जैसी स्थिति में रखकर जुर्माना अदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनकी पत्नी और बेटी की ओर से अपने स्तर से नौटियाल की स्वदेश वापसी के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी।

न्यायिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को भेजे पत्र में पूरे प्रकरण विस्तार से बताया। इंद्रमणि नौटियाल को बंधक अवस्था से मुक्त कराने और जरूरी न्यायिक और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और उनकी सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़