देहरादून के भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को लेकर अहम बैठक की। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसंपर्क अभियानों को और गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
लोगों तक पहुँच रही जनकल्याणकारी योजनाएं
इस बैठक के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही जन-जन को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
जनकल्याणकारी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध
बैठक में राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मंत्री प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हम सभी निरंतर उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं”।












