कोरोना जबाजों के परिवारों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सालों से लंबित सहायता राशि की जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोरोना महामारी में जान गवां चुके जबाजों के पीड़ित परिवारों को सालों से लंबित 1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की

कोविड-19 महामारी के दौरान कई फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान गंवा दी थी। ऐसे जबाजों के परिवारों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा में पीड़ित परिवारों को सालों से लंबित 1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार अपने उन कर्मवीरों और उनके परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है, जिन्होंने देश और समाज की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

सालों से लंबित सहायता राशि जारी
दिल्ली सरकार के इस फैसले से उन पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिली है जो लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिजनों को लंबे समय से लंबित 1 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।

कोरोना योद्धाओं के परिवारों को राहत
कोरोना महामारी के दौरान में डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अपने सेवा भाव का परिचय दिया था। अपनी जान की परवाह किए बिना पूरी जिम्मेदारी से उन्होंने अपना काम किया। इस दौरान इनमें से कर जबाजों ने अपने जान भी गवां दी थी। जिसके बाद इनके पीड़ित परिवारों के लिए दिल्ली सरकार का यह फैसला राहत भरा है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी फ्रंटलाइन वर्कर्स और उनके परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़