दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का पर्यटन को बढ़ावा, दिल्ली के प्रमुख स्थलों को चार सर्किटों में जोड़ा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर में आयोजित ‘स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026’ में हिस्सा लिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर में आयोजित ‘स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026’ में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का विषय “दिल्ली: द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज” था। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने चार नए आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन सर्किट्स का शुभारंभ किया। इस सर्किटों से दिल्ली के प्रमुख स्थलों को जोड़ा गया है।

दिल्ली को अनुभव वाली जगह बनाना मकसद
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इन सर्किट्स का मकसद दिल्ली को एक अनुभव वाली जगह बनाना है सिर्फ गुजरने वाली जगह नहीं। दिल्ली में आने वाले पर्यटक यहां सिर्फ स्मारक देखकर न लौटें, बल्कि दिल्ली की आध्यात्मिकता, इतिहास, संस्कृति और विविध आस्थाओं को करीब से महसूस करें। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार चाहती है कि पर्यटक यहां ज्यादा समय रुकें, ज्यादा रातें बिताएं और शहर के अलग-अलग हिस्सों को घूमें। इससे होटल, रेस्टोरेंट, गाइड, कारीगर और छोटे व्यवसायों को भी फायदा होगा।

प्रमुख स्थलों को चार सर्किटों में जोड़ा
बता दें कि इन चार सर्किट्स में दिल्ली के प्रमुख स्थलों को जोड़ा गया है। पहला सर्किट ‘द सोल ऑफ दिल्ली’ में अग्रसेन की बावली, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम, गुरुद्वारा बंगला साहिब और सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल शामिल हैं। दूसरा सर्किट ‘द हेरिटेज ऑफ दिल्ली’ में बिड़ला मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, जंतर-मंतर, योगमाया मंदिर और जगन्नाथ मंदिर हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी से अपील की कि दिल्ली की सकारात्मक कहानियों, संस्कृति और विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं। इससे राजधानी वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह और मजबूत कर पाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़