दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आज दिल्ली वासियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिल्ली-करनाल इंटरस्टेट ई-बस सर्विस, लेडीज़ स्पेशल बस सर्विस और EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही 200 नई इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी।
महिलाओं के लिए 56 स्पेशल इलेक्ट्रिक बस सेवाएं
दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना है। जिसके लिए दिल्ली सरकार दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रही है। महिलाओं के लिए भी 56 स्पेशल इलेक्ट्रिक बस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
दिल्ली सरकार का लक्ष्य
बता दें कि इन नई बसों के शामिल होने के बाद दिल्ली की इलेक्ट्रिक बस फ्लीट की संख्या बढ़कर 4938 हो जाएगी। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि 2028-29 तक राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर करीब 14 हजार कि जाए।
दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पहली पसंद
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट दिल्ली के लोगों की पहली पसंद बन गया है और हमारी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।”












