दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत रिकॉर्डतोड़ रजिस्ट्रेशन, सिर्फ़ 18 दिनों में लगभग 8 लाख रजिस्ट्रेशन

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त 2026 को पोर्टल लॉन्च किया था। जिसमें लाखों की संख्या में महिलायें अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। अब तक इस योजना के तहत लगभग 8 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

18 दिनों में लगभग 8 लाख रजिस्ट्रेशन
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “सिर्फ़ 18 दिनों में लगभग 8 लाख रजिस्ट्रेशन कोई मामूली बात नहीं है। इसके पीछे दिल्ली की लाखों महिलाओं का भरोसा, उनका स्नेह और उनके जीवन में जगी नई उम्मीद है। आपने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सिर्फ़ समर्थन नहीं-बल्कि एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है”।

26 अगस्त को आधिकारिक मंज़ूरी पत्र की शुरुआत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा की, “अब इंतज़ार खत्म होने वाला है। 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम से दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत योग्य महिलाओं को आधिकारिक मंज़ूरी पत्र देने की शुरुआत करने जा रहे हैं”

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य
बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़