दिल्ली में ‘जन कौशल केंद्र’और ‘स्वयं स्वास्थ्य केंद्र’का उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-“नागरिकों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में ‘द मदन लाल खुराना फाउंडेशन’ द्वारा स्थापित ‘जन कौशल केंद्र’ और ‘स्वयं स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में ‘द मदन लाल खुराना फाउंडेशन’ द्वारा स्थापित ‘जन कौशल केंद्र’ और ‘स्वयं स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन किया। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इसे जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए विधायक हरीश खुराना का हार्दिक धन्यवाद किया। बता दें कि इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक उमंग बजाज, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर भी मौजूद रहे।

‘सशक्त दिल्ली’ के विज़न से प्रेरित
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “मोती नगर में ‘जन कौशल केंद्र’ और ‘स्वयं स्वास्थ्य केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। ये केंद्र स्वर्गीय मदन लाल खुराना के ‘सशक्त दिल्ली’ के विज़न से प्रेरित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं को ‘नौकरी मांगने वाले’ के बजाय ‘नौकरी देने वाला’ बनाने के विज़न के अनुरूप, ये केंद्र AI और भविष्य के लिए ज़रूरी स्किल्स सिखाएंगे और साथ ही अच्छी क्वालिटी की हेल्थकेयर तक पहुंच भी बेहतर बनाएंगे”। सीएम रेखा गुप्ता ने सेवा की इस भावना को आगे बढ़ाने के लिए विधायक हरीश खुराना को बधाई दी।

नागरिकों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “ये केंद्र युवाओं को AI और आधुनिक कौशल से सशक्त बनाएंगे और साथ ही नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ेंगे। जन-सेवा की यह भावना स्वर्गीय मदन लाल खुराना जी द्वारा देखे गए समृद्ध और सशक्त दिल्ली के सपने को आगे बढ़ाती है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़