झारखंड सरकार ने खोला पिटारा, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 8,399 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना अनुपूरक बजट पेश कर दिया है।

झारखंड सरकार का मानसून सत्र चल रहा है। इस बीच शुक्रवार को झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्त वर्ष के लिए 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।

हंगामे के बीच पटल पर रखा अनुपूरक बजट
विधानसभा में बजट पेश किए जाने के दौरान विपक्ष लगातार जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी करता रहा। लगातार हो रहे हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। सरकार के अनुसार, अनुपूरक बजट पर सदन में विस्तृत चर्चा चालू सत्र के दौरान इसके पारित होने से पहले कराई जाएगी।

10 अगस्त को अनुदान मांगों पर चर्चा
बता दें कि विधानसभा के कार्यक्रम के अनुसार, 10 अगस्त को अनुपूरक बजट से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इसके बाद सदन में आगे की वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 6 अगस्त से शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के अनुसार, इस सत्र में कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़