झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए मंजूर किए तीन करोड़ रुपए

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड सरकार की ओर से मदद का उल्लेख किया गया।

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत गुरुवार हुई। कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन ने जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उधमपुर सड़क हादसे, लखनऊ की आग की घटना, असम बाढ़ और नीट परीक्षा विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं को भी याद किया गया।

बाढ़ प्रभावित असम को मदद का हाथ
सदन की कार्यवाही के दौरान असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड सरकार की ओर से मदद का उल्लेख किया गया। असम में हुई भारी तबाही के चलते झारखंड सरकार ने तीन करोड़ रुपये की सहायता दिए जाने का भी उल्लेख किया गया। बता दें कि असम में बाढ़-बारिश ने भीषण तबाही मचाई। इस तबाही में कई लोगों की जानें चली गई वही कई लोगों के घर उजड़ गए। अभी भी असम के लोग इन जख्मों से उभर नहीं पाए है। जिसके चलते झारखंड सरकार ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। सत्र के दौरान राज्य सरकार ने असम को तीन करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

विधायक ने उठाए विभिन्न मुद्दे
वहीं सदन में शोक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मांडू के विधायक निर्मल कुमार ने अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सड़क दुर्घटनाओं, हाथियों के हमलों, वज्रपात और खदान धंसने की घटनाओं में हुई मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से इन घटनाओं के पीड़ित परिवारों को भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़