‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ पहल के तहत दतिया में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम से मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भोपाल से वर्चुअली जुड़े। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों से संवाद किया।
सरकार का एक सार्थक प्रयास
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि अन्नदाताओं को हर संभव तरीके से समृद्धि की ओर ले जाएं। बलराम कृषि महोत्सव इस दिशा में सरकार का एक सार्थक प्रयास है। राज्य के साथ-साथ, दतिया जिले के हमारे किसान भाई भी निश्चित रूप से खेती-किसानी के माध्यम से भविष्य में आगे बढ़ेंगे”।
प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित
सीएम मोहन यादव का कहना है कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम ने किसानों से खेती के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। दतिया के किसानों को खेती-किसानी के माध्यम से भविष्य में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बता दें कि सीएम मोहन यादव हर जिले में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ के जरिए किसानों से संवाद कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव का कहना है कि किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में बलराम कृषि महोत्सव में आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।












