सीएम मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, ‘कॉर्सिस इंडस्ट्रीज़’ और ‘वॉल्टर्स टेक्नोलॉजी’ का किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार ज़िले के पीथमपुर में 'कॉर्सिस इंडस्ट्रीज़' और 'वॉल्टर्स टेक्नोलॉजी' का उद्घाटन किया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धार ज़िले के पीथमपुर में ‘कॉर्सिस इंडस्ट्रीज़’ और ‘वॉल्टर्स टेक्नोलॉजी’ का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में यह उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “इन औद्योगिक इकाइयों में 850 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इससे 30,000 से ज़्यादा युवाओं को रोज़गार मिलेगा”।

औद्योगिक क्षमताएं होगी और मजबूत
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “ये दोनों इकाइयाँ मध्य प्रदेश की हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में औद्योगिक क्षमताओं को और मज़बूत करेंगी। लिथियम बैटरी जैसी आधुनिक तकनीकों से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना भविष्य की ज़रूरतों के लिए एक अहम कदम है। यह प्लांट लिथियम बैटरी के लिए देश की तीसरी सबसे बड़ी इकाई है”।

नई औद्योगिक इकाइयों की सौगात
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि “पिछले एक महीने में दूसरी बार राज्य के पीथमपुर को नई औद्योगिक इकाइयों की सौगात मिली है, जो तेज़ी से रोज़गार उपलब्ध कराने की हमारी सरकार की कोशिशों का नतीजा है। पीथमपुर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला औद्योगिक क्षेत्र है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़