मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा

सीएम मोहन यादव ने किसानों को भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा की है।

भोपाल की करौंद कृषि उपज मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित हुआ। जिसे मधप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम मोहन यादव ने किसानों को भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया भरोसा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार खेती और किसान के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों से अपनी जमीन हर हाल में सुरक्षित रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि किन्हीं भी शासकीय योजनाओं के निर्माण के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर किसानों को एक-दो नहीं, पूरे चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

किसानों को सम्मान देने का माध्यम
सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों की मेहनत, समर्पण और कृषि क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का माध्यम है। उन्होंने किसानों से कहा कि आपके खेत सरकार के लिए देवस्थल है और आपका एक-एक दाना हमारे लिए प्रसाद के समान है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़