मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा, GYANII मिशन पर सरकार का फोकस

सीएम मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इसके साथ ही आने वाले सालों के लिए मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप भी सामने रखा।

मध्यप्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम मोहन यादव ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इसके साथ ही आने वाले सालों के लिए मध्यप्रदेश के विकास का रोडमैप भी सामने रखा।

युवाओं को शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि साल 2027 को मध्यप्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। सीएम ने कहा युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने पर हमारी सरकार का फोकस है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में 85 हजार से ज्यादा युवाओं को शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं। आने वाले समय में हर साल एक लाख से ज्यादा युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

GYANII मॉडल का जिक्र
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GYAN मंत्र को विस्तार देते हुए GYANII मॉडल का जिक्र किया। इस विकास मॉडल में गरीब, युवा, नारी और किसान के साथ इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकास के केंद्र में शामिल किया गया है।

किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं
वहीं सीएम मोहन यादव ने कहा कि साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार किसानों को खाद-बीज, सिंचाई, बिजली, बीमा, राहत और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ देने पर जोर दे रही है। सीएम ने कहा कि पिछले ढाई सालों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़