उत्तराखंड में मंत्री रामदास अठावले ने गिनाईं सरकारी योजनाएं, कहा-“कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध”

मंत्री रामदास अठावले मीडिया से रूबरू हुए और केंद्र सरकार की योजनाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जहां मंत्री रामदास अठावले मीडिया से रूबरू हुए और केंद्र सरकार की योजनाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। वहीं खुद सरकार भी सुनिश्चित कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कमजोर वर्गों के उत्थान का कार्य
मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति,ओबीसी, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए कमजोर वर्गों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा लाभ मिले इसके लिए सरकार पूरी तरह कार्य कर रही है। कमजोर वर्गों के उत्थान का कार्य सरकार कर रही है।

सरकारी योजनाओं का जिक्र
रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार किया है। जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि जन धन योजना के तहत देशभर में 58.30 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले गए हैं। जिसके तहत उत्तराखंड में 40.91 लाख खाते शामिल हैं। वहीं मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58.31 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए गए हैं।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ
मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। इसके माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सरकार नशा मुक्ति केंद्रों, वृद्धजनों के कल्याण, वित्तीय समावेशन और MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर रही है। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच सके।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़