राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों ने जमकर अभनन्दन किया। अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आभार व्यक्त किया गया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जब पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंची तो बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।
क्या हैं प्रमुख मांगे?
दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों की प्रमुख मांगे थी जिन पर सरकार की ओर से सकारात्मक रुख अपनाया गया है। इन मांगों में मानदेय में वृद्धि, ग्रेच्युटी भुगतान सहित विभिन्न लंबित मांगें शामिल हैं। जिनके समाधान की उम्मीद पर आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों ने खुशी जाहीर करते हुए कहा कि सरकार से मिले भरोसे के बाद उन्हें उम्मीद है कि उनकी मांगों पर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया
जाएगा।
समस्याओं के समाधान के लिए कार्य
वहीं इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम साथिनों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। सरकार उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है और जल्द ही उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
महिला कार्यकर्ताओं ने जताई उम्मीद
महिला कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सरकार जल्द ही उनकी लंबित मांगों पर फैसला लेकर राहत प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।












