चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने दी विकास कार्यों की सौगात, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान अमित शाह ने विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान अमित शाह ने विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। केन्द्रीय मंत्री ने निम्बाहेड़ा में 21 फीट ऊंची अटल प्रतिमा का लोकार्पण और किया इसके साथ ही 5,959 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।

“राष्ट्रीय गीत का अपमान किया”
इस अवसर पर अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को सम्मान दिया। लेकिन कांग्रेस ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। इसके बीच में ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को गान रोकने के लिए कहा। 80 साल के बाद बंकिम बाबू का यह अमर मंत्र, अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है तो कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है। 

“देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए”
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि “कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति में वंदे मातरम् को भुला दिया। जिस तरह से कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया, उसे पूरे देश ने देखा। कांग्रेस को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह ने कहा कि सोनिया जी आपको 140 करोड़ जनता देख रही है। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़